क्या आपने कभी सोचा है, कि आप अमीर क्यों नहीं बन पाए?
क्या आपने कभी सोचा है कि आप अमीर क्यों नहीं बन पाए ? — सारा जीवन निकल गया 9 से 5 की नौकरी में… और अब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए फिर वही संघर्ष! एक कड़वा लेकिन ज़रूरी सवाल "Salary बढ़ी तो खर्चे भी बढ़े। घर लिया तो लोन की EMI शुरू हो गई। बचपन बीता पढ़ाई में , जवानी बीती नौकरी ढूंढने में , और ज़िंदगी बीत रही है बस एक्स-पेंशन के इंतज़ार में..." क्या आपने कभी रुककर सोचा है — आप अमीर क्यों नहीं बन पाए ? क्या इसलिए कि आपने कभी जोखिम नहीं लिया ? क्या इसलिए कि सरकारी नौकरी के जाल को तोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए ? या फिर इसलिए कि आपको खुद पर भरोसा नहीं था कि नौकरी छोड़ दी , तो कौन पूछेगा ? आज मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आप अमीर क्यों नहीं बन पाए — और कैसे आप अपने बच्चों का भविष्य संघर्ष से नहीं , सिस्टम बदलकर बना सकते हैं। 🎯 सरकारी नौकरी बनाम व्यवसाय/प्रोफेशन: तुलनात्मक अध्ययन पहलू सरकारी नौकरी व्यवसाय/प्रोफेशन कमाई की सीमा तयशुदा वेतन , सीमित असीमित...