खुद से शुरुआत करें
खुद से शुरुआत करें यदि हमें एक अच्छा दोस्त चाहिए तो हमे पहले खुद एक अच्छा दोस्त बनना होगा l यदि हमें एक अच्छा जीवनसाथी चाहिए तो हमे एक अच्छा इंसान बनना होगा तथा हमारे अंदर वे सव गुण एवं आदतें होनीं चाहिए जो हम अपने जीवनसाथी में चाहते हैं l यदि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे संस्कारी एवं चरित्रवान बनें तो पहले हमें संस्कारी एवं चरित्रवान बनना होगा l यदि हम दूसरों को बदल सकते हैं तो उनको बदलने कोशिश करैं और अगर नहीं बदल सकते तो हमे खुद को बदल लेना चाहिए l दुनिया हमारे हिसाब से नहीं चलती वल्कि हमे दुनिया के हिसाव से चलना होता है और अगर हम लोगों को अपने हिसाब से बदलना चाहते है तो पहले हमे बदलना होगा l एक बार एक राजा कोआँखों की भयंकर बीमारी हो गई उसने बहुत से वैद और हकीमों से इलाज कराया परन्तु कोई फायदा नहीं हुआ अन्तः मै एक विद्वान ने बताया की अगर राजा केवल हरा- हरा ही देखे तो आँखें ठीक हो सकती हैं l अब तो राजा के चारो तरफ हरा हरा बनाना शुरू हो गया उसके कमरे मै हरा रंग उसके क...