सही निर्णय

रास्ता  चाहे  देर से चुनो  पर  चुन लिया तो उसपर  निरंतर , लगातार चलो, मंजिल अवश्य मिलेगी l

    प्रत्येक इंसान  अपने जीवन मै एक कोई न कोई मंजिल अवश्य निर्धारित करता है और फिर उसे पाने की इच्छा  रखता है l अक्सर एक ही मंजिल को पाने के अलग-अलग रास्ते होते हैं तथा अलग अलग व्यक्तियो के भी एक ही मंजिल को पाने के अलग अलग रास्ते होते है l कई बार एक ही मंजिल पर  जाने के अनेको रास्ते होते हैं और कई बार अनेको मंजिल का एक ही रास्ता l मंजिल की तरफ जाने वाला कोई भी रास्ता ख़राब नहीं होता , हाँ  मंजिल से भटकाने वाले रस्ते ख़राब होते हैं l जो व्यक्ति सही रास्ता चुनता है और उसपर लगातार चलता है उसे मंजिल अवश्य मिलती है l हाँ ,रास्ता लंबा हो सकता है या  कठिनाईयों से भरा हो सकता है परन्तु यदि उसपर दृढिता से लगातार चला जाये तो मंजिल अवश्य मिलती है l 




जो लोग मंजिल तक नहीं पहुँच पाते  उनकी बस चार  गलती होतीं हैं l 

1 .गलत रास्ता चुनना जो मंजिल तक जाता ही ना हो l 

2 . बीच रास्ते  मै थक कर बैठ जाना l 

3. बार -बार रास्ता बदलना l 

4 . आधे रास्ते से वापिस लौट आना l 

अतः  मंजिल को ध्यान मै रखो ,सही रास्ते पर लगातार चलते रहो ,और खुद पर भरोसा रखो, मंजिल अवश्य मिलेगी l 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pay Commissions at a Glance

Why Every Government Employee Must Know Service Rules

Promotion Can not Be Denied Solely Due to One or Two below benchmark APARs