बारिश का मौसम और सावधानी
बारिश का मौसम और सावधानी
दोस्तो बारिश का मौसम किसे अच्छा नहीं लगता। कई महीनो की
भयंकर गर्मी के बाद जब बारिश आती है तो बहुत अच्छा लगता है। दोस्तो बरिस के मौसम का
मजा लेना अच्छी बात है । परन्तु बारिश एक सीमा
तक ही अच्छी लगती है और यदि बारिश बहुत अधिक
हो या लंबे समय तक चलती रहे तो जान की आफत बन जाती है । सारे भारत में कुछ दिनो से
बहुत अधिक बारिश हो रही है । बाँध टूट रहे हें , बाढ़ आ रहीं है। दूर्घट्नाए घट रहीं हैं। जान माल की हानि हो रही है। बीमारियाँ
फैल रहीं हैं । ऐसे में हमे निम्न सावधानी बरतनी चाहिये।–
1
जल स्ंक्र्मण से बचें – पानी आरओ से या उबालकर या सील बंद बोतल का साफ पानी ही पीये।
2
खाँसी जुखाम होने पर केवल उबालकर गुनगुना पानी
पीये।
3
गीले कपड़े ना पहने।
4
फिसलने वाले या ऊंची एडी के जूते चप्पल पहन कर
गीले रोड पर ना चलें।
5
गीले रोड पर तेजी से ना चलें ।
6
अंजान रोड या पुल पर पानी भरा हो तो पार ना करें।
7 भारी बारिश में जितना हो सके घर से ना निकलें।
8
बारिश में पेड़ पौधों के पास ना जाएँ।
9
पानी भरे पार्क में घूमने ना जाएँ।
10
बारिश मैं किसी बिजली के खम्बे को ना छूएँ।
11
ऐसी दीवार या पुरानी इमारत जिसके आसपास पानी
भरा हो बारिश में उससे दूर रहें।
12
अंधेरे में बारिश में कम से कम निकलें । अंधेरे में नदी
,नाले, तालाब, झरने के पास ना जाएँ।
13
बारिश के मौसम में पहाड़ों में घूमने ना जाएँ।
14
अगर पहाड़ों में जाना ही पड़े तो सुनिश्चित कर
लें कि गाड़ी के टायर घिशे हुए ना हों तथा गाड़ी
के ब्रेक ठीक हों।
15
बाढ़ वाले छेत्र में गाड़ी धीमी गति से चलाएं तथा गाड़ी में एक रस्सी
, मेडिकल किट तथा हथोड़ी या डांडा अवश्य रखें।
सावधानी बरतें सुरक्षित रहें।

उपयोगी सुझाव
जवाब देंहटाएं