मन क्या है।

 हम अक्सर बातें करते हैं कि इस काम में मेरा मन नहीं लग रहा। मन खराब हो गया। मन लगा कर काम  करो। मन करता है उड़कर वहाँ पहुँच जाऊँ । 

सोचो ये मन क्या है ? मन शरीर के किस हिस्से में होता है? क्या दुख एवं सुख मन कि अवस्था हैं? मन चंचल क्यो होता है ? मन को वस में क्यो करना चाहिए? मन को वस में कैसे किया जा सकता है ? कोई मन से कैसे उतार जाता है ? कभी-कभी हमारा मन कैसे भर आता है ? हम मन भर कर कैसे खाते हैं? मन में कचोट कैसे उठती है ? मन बच्चा कैसे बन जाता है ? मन कच्चा  कैसे होता है ? मन भर मौज मस्ती कैसे होती है ? मन इतनी तेज कैसे चलता है ? कोई मूरत मन में  बस जाती है तो क्या मन कोई घर है?

हर खुशी, हर गम ,सफलता,असफलता, सभी बीमारियों ,लाभ,हानि ,जन्म- मरण सबके पीछे मन कैसे है? मन  मगन भी होता है । मन में लड्डू भी फूटते है । मन खुश भी होता है , मन घबराता भी है। 

आखिर  मन है क्या ? मन शान्त कैसे होता है और मन अशांत कैसे होता है ? क्या हमारा दिमांग ही मन होता है ?या मन हमारे दिमांग में । होता है?  क्या मन हमारे दिल में होता है?  मन ही मन कोई कैसे मुस्काता है ? सोचने   वाली बात है  जिस व्यक्ति को इन प्र्श्नो के उत्तर पता चल गए वह अपने जीवन को अवश्य सार्थक बना सकता है।

सभी प्र्श्नो के उत्तर मिलेंगे मेरी आने वाली पुस्तक 'ज्ञान की बातें ' में



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pay Commissions at a Glance

Why Every Government Employee Must Know Service Rules

Promotion Can not Be Denied Solely Due to One or Two below benchmark APARs