NPS Vs UPS
NPS Vs UPS
आज की तारीख में लगभग सभी सरकारी कर्मचारियों के सर में यह सोच सोच कर दर्द हो रहा है कि NPS अच्छी है या UPS।
आइए NPS एवं UPS का तुलनात्मक विश्लेषण करते हें
चलो हम दो उदाहरण लेते हें-
उदाहरण 1।
मान लो मिस्टर X ने 2007 में ग्रुप ए सर्विस जॉइन की तथा आज की तारीख में मान लो उसका मूल वेतन 1 लाख रूपये है तथा उसके NPS फ़ंड में 60 लाख रूपये हें। मान लो वह अधिकारी 2040 में रिटाइर होता हे तथा तब उसका मूल वेतन 3 लाख रूपये हो जाता है तथा NPS फ़ंड में 5 करोड़ हो जाता है ,चलो अब दोनों पेंशन स्कीम का तुलनात्मक विश्लेषण करते हें-
NPS
NPS में उसे निम्न पेंशन फायदा मेलेगा
5 करोड़ का 60% अर्थात 3 करोड़
2 करोड़ की पेंशन मिलेगी जो की लगभग 1 लाख रूपये प्रति माह होगी ,
मान लो अब वह व्यक्ति 3 करोड़ को म्यूचुअल फ़ंड आदि में लगा देता है जिसपर उसे 9% वार्षिक व्याज मिलता है तो उसे 2 लाख 25 हजार प्रति माह मिलेगा अर्थात पेंशन+ व्याज =1 लाख +2.25 लाख =3.25 लाख तथा 3 करोड़ उसके खाते में पड़ा रहगा और अंत में वो पैसा भी उसका ही होगा।
UPS
चलो अब इसी उदाहरण को UPS में लेते हें
पेंशन 3 लाख का 50% अर्थात 1.5 लाख, मान लो उस वक्त DA 40% होता है तो उसकी कुल पेंशन = 2.10 लाख तथा इसके अलावा उसे सात माह की सैलरी लगभा 21 लाख मिलेंगे मान लो इस 21 लाख को वह किसी फ़ंड में 9% दर से लगता है तो उसे लगभग 15 हजार रूपये मिलते हें तो उसे कुल 2.10 लाख + 15 हजार =2.25 लाख प्रति माह मिलेंगे और खाते में 21 लाख केवल ।
उदाहरण 2
अब मान लो एक कर्मचारी Y 2007 में ही NPS में आता है आज की तारीख में मान लो उसका मूल वेतन 35 हजार है तथा उसके NPS खाते में 20 लाख रूपये हें मान लो वह 2035 में रिटाइर होता है तथा तब उसका मूल वेतन 1 लाख होता है तथा उसके NPS फ़ंड में 1 करोड़ होता है तो चलो अव विश्लेस्ण करते हें।
हजार
NPS
NPS में उसे 1 करोड़ का 60% अर्थात 60 लाख मिलेगा तथा लगभग 20 हजार रूपये पेंशन मिलेगी । मान लो अब वो 60 लाख को वह 9% व्याज वाले फ़ंड में लगा देता है तो उसे प्रति माह 45 हजार व्याज मिलेगी टोटल होगा 20 हजार + 45 हजार =65 हजार तथा 90 लाख उसके खाते में रहेंगे।
UPS
उसे UPS में पेंशन मिलेगी 50 हजार मान लो उस समय DA 40% है तो टोटल पेंशन होगी 70 हजार तथा उसे छ माह का वेतन लगभग 8.5 लाख मान लो अब उसे वह ऐसे फ़ंड में लगता है जिसमे उसे 9%व्याज मिलता है तो उसे व्याज मिलेगी 6.5 हजार पर माह तो उसकी कुल आय 70हजार+ 6.5 हजार=76.5 हजार पर माह
अर्थात यदि NPS फ़ंड तथा सर्विस कम वर्षो की है तो UPS अच्छा है और यदि फ़ंड अधिक है तो NPS अच्छा है ।
यह मात्र अनुमान है । सही पता डीटेल आदेश आने के बाद ही पता चलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें