NPS Vs UPS
NPS Vs UPS आज की तारीख में लगभग सभी सरकारी कर्मचारियों के सर में यह सोच सोच कर दर्द हो रहा है कि NPS अच्छी है या UPS। आइए NPS एवं UPS का तुलनात्मक विश्लेषण करते हें चलो हम दो उदाहरण लेते हें- उदाहरण 1। मान लो मिस्टर X ने 2007 में ग्रुप ए सर्विस जॉइन की तथा आज की तारीख में मान लो उसका मूल वेतन 1 लाख रूपये है तथा उसके NPS फ़ंड में 60 लाख रूपये हें। मान लो वह अधिकारी 2040 में रिटाइर होता हे तथा तब उसका मूल वेतन 3 लाख रूपये हो जाता है तथा NPS फ़ंड में 5 करोड़ हो जाता है ,चलो अब दोनों पेंशन स्कीम का तुलनात्मक विश्लेषण करते हें- NPS NPS में उसे निम्न पेंशन फायदा मेलेगा 5 करोड़ का 60% अर्थात 3 करोड़ 2 करोड़ की पेंशन मिलेगी जो की लगभग 1 लाख रूपये प्रति माह होगी , मान लो अब वह व्यक्ति 3 करोड़ को म्यूचुअल फ़ंड आदि में लगा देता है जिसपर उसे 9% वार्षिक व्याज मिलता है तो उसे 2 लाख 25 हजार प्रति माह मिलेगा अर्थात पेंशन+ व्याज =1 लाख +2.25 लाख =3.25 लाख तथा 3 करोड़ उसके खाते में पड़ा रहगा और अंत में वो पैसा भी उसका ही होगा। UPS चलो अब...